हड़ताल खत्म, नोटबंदी से दुकानदार परेशान

Pathankot News
Pathankot News
नोटबंदी का असर हर वर्ग पर दिख रहा है। चाहे वह कोई राशन दुकानदार हो या कोई बड़ा व्यापारी। नोटबंदी से होने वाली परेशानी का सभी को सामना करना पड़ रहा है। इसका असर तहसील कार्यालय में कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी देखा गया। पठानकोट तहसील कार्यालय में 10 टाइपिस्ट, 18 वसीका नवीस, 9 स्ष्टाम्प फरोश व फोटो स्टेट की चार दर्श के करीब दुकानदार हैं। नोटबंदी के कारण इनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। डीसी ऑफिस कर्मियों 3 नवंबर से 20 नवंबर तक हड़ताल पर चले गए थे। जिनका समर्थन करते हुए तहसील कार्यालय के क्लर्क भी हड़ताल पर चले गए थे। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियां व अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे थे। तहसील में काम कर रहे अन्य दुकानदारों का भी कारोबार इससे प्रभावित हो रहे थे।
लेकिन 21 नवंबर को हड़ताल खत्म होने के बाद भी नोटबंदी के कारण उनका कामकाज ठप पड़ा है।
जमीन खरीददारी प्रभावित
वसीका नवीस अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी अभी तो तहसील कार्यालय में लोग काम करवाने के लिए नहीं आ रहे। नोटबंदी के कारण लोगों ने जमीन की खरीददारी बंद कर दी है। जिससे उनका भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
लोग रजिस्ट्री कराने नहीं आ रहे
स्टांम फरोश राज कुमार ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से तहसील में हड़ताल के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही थी। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के कारण अभी भी लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं आ रहे जिसके कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है।

See more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *